दुर्ग
गोधन को संरक्षित करने रोका-छेका संकल्प अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जुलाई। नगर पालिक निगम दुर्ग, क्षेत्र अंतर्गत सडक़ों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की धरपकड़ की गई, साथ ही निगम का अमला पशुपालकों से रोका - छेका संकल्प अभियान के तहत पशु मालिकों समझाईश दे रहे है कि वे अपने मवेशी के चारा, पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वंय करें। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने गोधन को संरक्षित करने रोका छेका संकल्प अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वंय करने, चारा, पानी की समुचित व्यवस्था करने कहा है जिससे अनावश्यक घूमने वाले मवेशियों के चलते परेशानी न हो।
अतिक्रमण विभाग अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि सडक़ों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उन्हें पकडऩे की कार्यवाही की जा रही है।
पकड़े हुए मवेशियों को पुलगांव स्थित गोकुल नगर गोठान में रखा जा रहा है और पशुमालिकों से अर्थदण्ड लेकर लौटाया जाएगा, इसके बाद भी दोबारा पशुपालक के पशु आवारा की तरह सडक़ों पर घूमते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राज्य शासन के द्वारा गोधन को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। सडक़ों पर आवारा घूमने वाले पशु यातायात में बाधक बनकर दुर्घटना का कारण बनते हैं जिससे होने वाली दुर्घटना में पशुधन एवं जनधन दोनों की हानि होती है।
निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने की अपील है कि इससे बचने के लिए पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सडक़ों पर आवारा घूमने न दें। आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए अतिक्रमण विभाग के दल राजेश दग्गर, राजू सूर्या, राजू सागर, मन्नी, राधेश्याम, उमेश पात्रे ने पटेल चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, रायपुर नाका, मालवीय नगर, ग्रीन चौक,पोटिया कला, केलाबाड़ी, पद्मनाभपुर समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण कर आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई की जा रही है और निरन्तर जारी रहेगी। सडक़ किनारे घूम रहे कई आवारा पशुओं की पकडऩे के साथ-साथ सडक़ से भगाया जा रहा है।