दुर्ग

हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, कड़ी कार्रवाई हो-भाजयुमो
08-Jul-2022 4:21 PM
हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, कड़ी कार्रवाई हो-भाजयुमो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर,  8 जुलाई।
भाजयुमो ने नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मांग की कि हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली फि़ल्म पर बैन लगाई जाए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा ने कहा कि हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले के लिए देवी काली पूजनीय और वंदनीय है। फिल्म बनाने के नाम पर किसी भी धर्म का अपमान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिन्दू देवी देवता का अपमान करने वाली फिल्म की पूरे देश में निंदा की जा रही है।  अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर माँ काली का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भाजपा युवा मोर्चा की मांग है कि हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली फि़ल्म पर बैन लगाई जाये एवं  फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
इसी के विरोध में नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल को ज्ञापन के माध्यम से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा, हरे कृष्ण पांडेय, जयंत शर्मा, मोहर सिंह, चंद्रप्रताप, सन्तोष मिश्रा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट