दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जुलाई। विवाह के बाद से पांच वर्ष तक ससुराल पक्ष की प्रताडऩा सहन कर रही महिला ने कोहका निवासी पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ससुराल से निकाले जाने के बाद वह पिछले पांच महीने से अपनी बच्ची के साथ कैलाश नगर में भाई के घर रह रही है।
महिला थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक रूबी सिंह (27 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर द्वारा पति यशवंत सिंह उर्फ मुन्ना और सास कौशल्या सिंह के खिलाफ मारपीट और दहेज की मांग करने की शिकायत पर धारा 34 और 498-ए के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
रूबी का विवाह यशवंत सिंह निवासी सडक़-3 पीजी रूम अवंती बाई चौक कोहका निवासी से 8 जुलाई 2016 हुआ। रूबी के अनुसार विवाह के पश्चात वह ससुराल गयी उसी दिन से पति और सास उसे परेशान करते आ रहे हैं। दहेज के नाम पर कभी सोना, गाड़ी या जमीन खरीद कर देने की डिमांड करते और विरोध करने पर गाली गलौच कर मारपीट करते रहे हैं। रूबी को डिलीवरी के समय मायका छोड़ कर पति भाग गया और किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं दी। जब वह लडक़ी के साथ अपने ससुराल गयी तो वहां पुन: प्रताडऩा का दौर जारी रहा और पांच माह पूर्व रूबी को पति ने खटाल शुरू करने मायके से रूपये लाने की बात कहते हुए साढ़े 3 साल की बच्ची समेत घर से निकाल दिया गया। वह पांच महीने से अपने भाई के घर रही लेकिन इस बीच पति ने कोई खोज खबर नहीं ली। मेरे साथ मोबाईल अथवा किसी भी अन्य तरीके से खोज खबर नहीं ली।