दुर्ग

दुर्गा प्रसाद पारकर का उपन्यास इंदरू केवट प्रकाशित
07-Jul-2022 4:25 PM
दुर्गा प्रसाद पारकर का उपन्यास  इंदरू केवट प्रकाशित

भिलाई नगर, 6 जुलाई। रिसाली के आशीष नगर पश्चिम में निवासरत पूर्व बीएसपी कर्मी व छग के वरिष्ठ रचनाकार, साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर की ‘हमर पुरखा-हमर मान’ नाम से छत्तीसगढ़ी साहित्य श्रृंखला के अंतर्गत ऐतिहासिक गाथा दण्डकारण्य का गांधी इंदरू केवट का प्रकाशन हो चुका है। रायपुर के लगभग 200 किमी दूर उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंदरूनी जंगलों के मध्य स्थित विकासखंड दुर्गकोंदल के सुरूंगदाह वन ग्राम में 150 वर्ष पहले भी केंवट समाज का एक ऐसा नौजवान था, जो गांधीजी के अंहिसा और सत्याग्रह मार्ग का दीवाना था, और उसने वंनाचल क्षेत्र में स्वाधिनता की अलख जलाई। उन्हीं पर साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर ने उपन्यास की रचना की है।
 


अन्य पोस्ट