दुर्ग

चोरी, सामान सहित सीसीटीवी कैमरा पार
07-Jul-2022 2:38 PM
चोरी, सामान सहित सीसीटीवी कैमरा पार

भिलाई नगर, 7 जुलाई। टाउनशिप के सेक्टर-5 स्थित सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर आईसक्रीम मशीन की कॉपर पाईप, मोटर, वायरिंग सामान, मेन स्वीच, स्टार्टर, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक  सत्यवान (56 वर्ष) पाटनकर सिंधी कॉलोनी दुर्ग निवासी हैं। फैक्ट्री बंद होने से विगत डेढ़ माह से फैक्ट्री का सामान सेक्टर-5 सडक़ 21, क्वाटर नं. 1/ए में रखा हुआ था। सुबह 10 बजे जब वो सेक्टर-5 आए तो देखा ताला लगा हुआ है, लेकिन अज्ञात चोर मास्टर चाबी से ताला खोल क्वाटर के अंदर घुसकर अंदर रखी आईसक्रीम मशीन की कापर पाईप, सीसीटीवी और अन्य सामान ले गया।
इस मामले में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक सत्यवान गोदवानी की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट