दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जुलाई। सडक़ दुर्घटना में दो भाइयों की मौत पर युवा मोर्चा में ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापान सौंपा।
विगत दिनों दुर्ग के हृदय स्थल पटेल चौक में यातायात दुर्घटना से दो भाइयों की जान चली गई, दोनों अपने परिवार के प्रमुख थे। यातायात अव्यवस्था के चलते उनकी जान चली गई और वहीं दूसरी ओर यातायात विभाग के कर्मचारी अधिकारी सिर्फ चालान काटने में लगे रहे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितेश साहू ने यातायात विभाग पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा और कहा कि यातायात विभाग के कर्मचारियों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए की चलानी कार्यवाही के बजाय ट्रैफिक सिग्नल के नियमों का पालन हो।
अगर यातायात पुलिस सजग रहती तो इन दोनों भाइयों की सडक़ हादसे में मृत्यु नहीं होती, शहर में ट्रैफिक दबाव बढ़ते जा रहे हैं। नो एंट्री के समय भी बड़ी-बड़ी वाहनों का शहर के अंदर परिचालन हो रहा है, जो दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है जो चिंता का विषय है।
इधर स्टेशन रोड व इंदिरा मार्केट में रोज़ जाम लग रहा, वहां व्यवस्था बनाना छोड़ पुलिस चालान काटने में व्यस्त रहती है। जल्द इस व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर युवा मोर्चा सडक़ पर उतर आंदोलन करेगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जि़ला अध्यक्ष नितेश साहू जि़ला पंचायत सदस्य मोनू साहू प्रचार प्रमुख राहुल भट्ट मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू जि़ला कार्यकारिणी पीयूष मालवीय, राहुल पाटिल युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत यादव, शुभम कोमबे,यश देवांगन,अजय साहू अधिवक्ता सुरेंद्र यादव अधिवक्ता गौरव सोमानी सहित अन्य उपस्तिथ थे।