दुर्ग

स्थानीय लोगों का विश्वास जीतना है जरूरी
01-Jul-2022 9:57 PM
स्थानीय लोगों का विश्वास जीतना है जरूरी

बीएसएफ आईजी ने भिलाई में सम्हाला पदभार
भिलाई नगर, 1 जुलाई।
महानिरीक्षक इंद्रराज सिंह ने कल रिसाली स्थित सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल भिलाई के नये महानिरीक्षक का पदभार सम्हाल लिया है।

उन्होंने 1986 में सीमा सुरक्षा बल में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और अपने 36 वर्ष के सेवाकाल के दौरान महानिरीक्षक सीसुब पंजाब, नार्थ ईस्ट के दुर्गम इलाके के उग्रवाद, कश्मीर के आतंकवाद का सामना करने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, भारत-बांग्लादेश बार्डर, भारत-पाकिस्तान बार्डर और बल मुख्यालय में सेवाएं दे चुके हैं।

इन्दराज सिंह का मानना है कि सीमा सुरक्षा बल को अपना काम करने के लिए स्थानीय लोगों का विश्वास सबसे पहले जीतना जरूरी है। सीमा सुरक्षा बल में काम करने वालों के लिए चैलेंज हर जगह है, लेकिन चैलेंज को स्वीकार कर उसे पूरा करना सीमा सुरक्षा बल बखूबी जानती है। यही वजह है कि देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सीमा सुरक्षा बल के कंधों पर काफी ज्यादा है।


अन्य पोस्ट