दुर्ग
अवैध शराब बिक्री करते पकड़ाया
01-Jul-2022 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 जुलाई। अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे आरोपी को पकडऩे में जेवरा सिरसा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 पौवा देसी शराब जिसकी कीमत 1440 रुपये आंकी गई है, को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी मुकेश सोरी ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि ग्राम करंजा समोदा भिलाई निवासी रवि पारधी (35) मिनी स्टेडियम के पीछे अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे