दुर्ग

1 से बैन, दुर्ग निगम ने प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने दुकानदारों व नागरिकों से की अपील
30-Jun-2022 3:42 PM
1 से बैन, दुर्ग निगम ने प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने दुकानदारों व नागरिकों से की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 जून।
नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत 1 जुलाई से प्लास्टिक पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान से हर कोई वाकिफ है। इसको देखते हुए निगम ने 1 जुलाई से प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं,
व्यापारिक संगठनों, आम नागरिकों, खरीदारों, फुटकर विक्रेताओं से अपील की है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करें। 1 जुलाई से दुर्ग निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर सख्ती की जाएगी, सिंगल यूज प्लास्टिक रखने एवं इसके उपयोग पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग शहर को प्लास्टिक से मुक्त शहर बनाने के तर्ज पर कार्य किया जाएगा और इस पर हर संभव कार्य किया जाएगा। प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में आम नागरिकों एवं व्यापारिक संगठनों तथा फुटकर विक्रेताओं आदि को मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा।

उल्लेखनीय है कि जगह-जगह पॉलिथीन बिखरे होने की वजह से यह नालियों में पानी को जाम कर देता है, जल स्रोतों को प्रदूषित करता है, डीकंपोज न होने के कारण काफी वर्षों तक यह धरती को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचाता है, पशु भी पॉलिथीन का सेवन कर मृत्यु की ओर आगे बढ़ रहे हैं, शहर की सुंदरता में बिखरे हुए पॉलिथीन से दाग लगता है।

इन्हीं सब कारणों से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक पर 1 जुलाई से कड़ाई की जाएगी। जब्ती के साथ ही जुर्माना की भी कार्यवाही होगी।
 


अन्य पोस्ट