दुर्ग

भाजयुमो ने की दोषी अधिकारियों और चयन समिति पर कार्रवाई की मांग
30-Jun-2022 2:59 PM
भाजयुमो ने की दोषी अधिकारियों और चयन समिति पर कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दुर्ग, 30 जून।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में डेढ़ दर्जन कर्मचारियों व शिक्षकों को विभागीय त्रुटिवश अपात्र बताकर बर्खास्त किये जाने और जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को क्लीनचिट दिए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

युवा मोर्चा ने आरोप लगाया की अभी भी कमजोर कड़ी को हटाकर रसूखदार अधिकारियों और नेता के रिश्तेदार नौकरी कर रहे है। कार्यवाही के  नाम पर जिनका कोई नहीं उनको हटाया गया है और  नोडल अधिकारी अमित घोष व चयन समिति के अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। युवा मोर्चा ने जिम्मेदार अधिकारी और चयन समिति पर कार्यवाई कर बर्खास्त करने की मांग की, कार्यवाही नहीं होने पर युवा मोर्चा ने शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री का पुतला दहन कर धरना प्रदर्शन के चेतावनी दी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री द्वय तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, राहुल दीवान, अमित पटेल, चंद्रकांत साहू,योगेश साहू, डुमेंद्र देशमुख, राहुलभट्ट,  नारायण दत्त तिवारी,  विपिन चावड़ा, रितेश शर्मा, राजा यादव,दीपक सिन्हा,ईश्वर देवांगन, कुमावत,,राहुल पाटिल, कुंदन साहू,अनिकेत यादव,गोपू पटेल, शुभम साहू, आशीष पांडेय, कमल देशमुख, चंदन साहू, महेंद्र यादव, यश देवांगन, राकेश देवांगन, अमन कश्यप, प्रियांशु पंडवार, तिलक साहू, उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट