दुर्ग
1 जुलाई से डायल कर अपने घर के द्वार पर प्राप्त करें पौधा
29-Jun-2022 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 जून। छ: जुलाई को वन हम वन ट्री के दिन सभी के हाथों में धरती का श्रृंगार करने के लिए एक पौधा हो, इसी उद्देश्य से वन विभाग दिनांक 1 जुलाई से पौधा तुंहर द्वार योजना अंतर्गत जिले वासियों को उनके घर के द्वार पर पौधा उपलब्ध कराएगा।
अपने घर या घर के आस-पास हरियाली लाने के लिए यदि आप पौधों का रोपण करना चाहते हैं तो वनपाल एवं वनरक्षक से संपर्क कर पौधा प्राप्त कर सकते हैं। पौधारोपण और संरक्षण जन कल्याण का बड़ा माध्यम है। इससे खुद के साथ लोक कल्याण भी होता है। एक व्यक्ति द्वारा किए गए पौधारोपण का लाभ उसके और परिवार के साथ सभी लोगों को मिलता है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग पौधारोपण और संरक्षण के लिए सार्थक पहल करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे