दुर्ग
ममता श्रीवास्तव का निधन
24-Jun-2022 7:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 जून। प्राथमिक शाला अछोली में शिक्षिका के पद पर कार्यरत ममता श्रीवास्तव (47) का बुधवार को निधन हो गया। वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रूपेश कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी है। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को शीतला नगर (गया नगर) दुर्ग स्थित उनके निवास से हरना बांधा मुक्तिधाम दुर्ग के लिए निकली, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे