दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जून। नगर पालिक निगम द्वारा आगामी मानसून को देखते हुए अतिवृष्टि, बाढ़ नियंत्रण एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव व राहत व्यवस्था के संबंध में निर्धारित कार्य योजना अनुसार कार्य करने के लिए कमिश्नर हरेश मंडावी ने अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौपते हुए दायित्वों का पूरी गंभीरता,कार्यकुशलता व निष्ठापूर्वक निर्वहन कहा है। इसके साथ ही निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा मुख्य बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए निगम क्षेत्र के विभिन्ना स्थानों पर सेल्टर केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वर्षा ऋतु के दौरान अतिवृष्टि बाढ़ नियंत्रण, प्राकृतिक आपदा से बचाव व राहत, आकस्मिक घटना की जानकारी उपलब्ध कराने, प्रभावित व्यक्तियों को राहत एवं उनका बचाव कार्य संचालित करने, प्रभावितों को तत्काल सहायता दिए जाने व नगर के नाले, नालियों की सफाई व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की गई है, बाढ़ नियंत्रण से निपटने बनी कार्य योजना के तहत संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में निकाय क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा एवं राहत प्रदान करने कार्यालय भवन के दूरभाष नम्बर 0788-2322148 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यो की मॉनिटरिंग/व्यवस्था एवं कार्यो के सम्पादन हेतु एसडी शर्मा, सहायक अभियंता, मोबाईल नम्बर-9826128506 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है बाढ़ नियंत्रण कक्ष में इन अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी इस प्रकार लगाई गई है।