दुर्ग

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव
19-Jun-2022 5:15 PM
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी,  19 जून।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम शासकीय विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव विद्यालय के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 मुख्य अतिथि राजेश्वर सोनकर ( अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी ), मनहरण यादव ( अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति कुम्हारी ), राम कुमार सोनी ( सांसद प्रतिनिधि ), ओम नारायण वर्मा ( वार्ड पार्षद कुम्हारी ), प्रमोद सिंह राजपूत ( ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ), मुकुंद राठौर ( शाला विकास समिति सदस्य ), विक्रम शाह ( शाला प्रबंधन सदस्य ) कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । विद्यालय की प्राचार्या लता रघुकुमार द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं पिछले दो सत्र की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया गया। वर्तमान में  हिंदी माध्यम में 700 बच्चे एवं अंग्रेजी माध्यम में 1200 बच्चे अध्ययनरत हैं।  

कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तक वितरण करके सम्मानित किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथियों का तिलक एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मनहरण यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विद्यालय में भेजे गए संदेश का वाचन किया।
 इसके पश्चात  बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सुधा एन्ड ग्रुप कक्षा आठवीं द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों नैतिक कांगरे, कक्षा पांचवी झलक साहू, कक्षा पांचवी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।  हाई स्कूल के विद्यार्थियों हरमीत कौर कक्षा 12 वीं, कुणाल पटेल 12 वीं और आंचल कक्षा 22वीं द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई एवं बच्चों को आने वाले भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 मुख्य अतिथि राजेश्वर सोनकर ने बच्चों को आने वाले भविष्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों में धनसंचय करने हेतु प्रेरित करते हुए स्थानीय डाक घर में खाता खोलने की बात कही एवं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीष प्रदान किया।
 मंच का संचालन रितु राव एवं पिंकी सेंटियागो द्वारा किया गया।

समस्त कार्यक्रम विद्यालय परिसर में प्रभारी दीप्ति राजीव एवं जय श्री पिल्लई एवं प्रधान पाठिका शीतल नैय्यर, दीप्ति पिल्लई एवं समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ 7 कार्यक्रम का आभार के आर साहू द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट