दुर्ग

गदा चौक से देशी अंग्रेजी शराब दुकान हटाने निकला मशाल जुलूस, मिला जन समर्थन
19-Jun-2022 4:55 PM
गदा चौक से देशी अंग्रेजी शराब दुकान हटाने निकला मशाल जुलूस, मिला जन समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 जून।
सुपेला गदा चौक शराब दुकान हटाने के लिए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन, पारस जंघेल और शारदा गुप्ता के नेतृत्व में कल रात विशाल मशाल जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं व्यापारियों सहित युवाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया।

गौरतलब हो कि यहां 2019 से शराब दुकान हटाने के लिए निरंतर ज्ञापन आंदोलन किया जा रहा है मगर सरकार द्वारा इसे अन्यत्र स्थापित करने कोई पहल नहीं की गई। इससे पूर्व सुपेला शराब दुकान हटाने 4 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किया, जिसमें शराब दुकान हटाने की मांग की गई।

युवा शक्ति संगठन द्वारा पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था और शराब दुकानें हटाने की मांग की गई थी, मगर प्रशासन ने अभी तक कोई भी पहल नहीं की थी। युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने देशी अंग्रेजी दोनों शराब दुकान को हटाकर किसी अन्य जगह स्थापित करने लगातार ज्ञापन दिया। सुपेला के निवासी  जो उक्त शराब दुकान के आसपास में निवासरत हैं और व्यापारी भी शिकायत कर चुके हैं। यह मार्ग सुपेला चौक से कोहका चौक जाने वाला सबसे व्यस्तम मार्ग है। मुख्य मार्ग होने के कारण कोहका स्मृति नगर शांति नगर वैशाली नगर के हजारों लोगों को आवागमन निरंतर इस मार्ग से होता है। क्षेत्र से अनेक मेडिकल, इंजीनिररिंग कॉलेज व हॉस्पिटल जाने का रास्ता होने के कारण आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे इस रूट से आवागमन करते हैं और हमेशा अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है।

कई लिखित शिकायत के बाद भी आज तक शराब दुकान नहीं हटाई गई। शराब दुकान के आस पास सडक़ तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। रोड  शराब के डिस्पोजल  गिलास से भर जाती है। महिलाएं एवं बच्चे इस रोड से आज आने जाने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं क्योंकि शराबी अक्सर गाली गलौज करते हैं। पूर्व में युवा शक्ति संगठन द्वारा मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई, आबकारी विभाग दुर्ग सहित जनप्रतिनिधियों को इस संदर्भ में अवगत कराया किंतु आज तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। अंतत: कल रात मशाल जुलूस निकाला गया।

प्रदर्शन कारियों ने कहा कि अब ज्ञापन नहीं रोड की लड़ाई लड़ी जाएगी। मशाल जुलूस में भारी संख्या में क्षेत्रवासी, व्यापारी एवं स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने इसे समर्थन दिया। मशाल जुलूस में शंकर लाल देवांगन, रमेश श्रीवास्तव धनेश्वरी साहू, शारदा गुप्ता, महेश वर्मा, प्रवीण पांडेय, रामअवतार जंघेल, पार्षद राजेंद्र कुमार, अमोल दास साहू, जुनैद खान, पिंकू तिवारी, सुनील शर्मा, नीशु पांडेय, वीरेंद्र कुमार, विजय साहू, पारो वर्मा, मंडावी,  बलराम ठाकुर, रिंकू तिवारी,  विजय सिंह, नवीन सिंह, अमिताभ, इंद्रजीत सिंह, सुनील गुप्ता, सुनील शर्मा, करण बंजारे, राधा यादव, बिलकिस बानो, मनोज गुप्ता, राजेश सिंह, बाबूलाल साहू, रामकिशन देवांगन, सौरभ गुप्ता, रोशन सिंह टिंकू, अभय तिवारी, संत राम, मणि वर्मा, जितेंद्र उत्पल, अशोक, विपिन पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट