दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 जून। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में जब्त किए गए वाहन का कांच तोडऩे एवं डीजल टैंक में शक्कर डालने के आरोप में गौ सेवकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण अपराध दर्ज किया गया है।
पुलगांव पुलिस के मुताबिक थाना दुर्ग कोतवाली में पदस्थ सउनि पूरन दास द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र पेश किया गया जिसमें धारा 4,6,10,11 कृषक पशु परीक्षण अधिनियत 2012, 66/192 एमव्ही एक्ट में जब्त वाहन कंटेनर अशोक लिलेंड क्रमांक केए 51 बी 8920 में जीवित बछड़ा 44 नग को प्राईवेट वाहन के ड्राईवर से पेट्रोलिंग वाहन प्रधान आरक्षक 334 योगेश चंद्राकर, आरक्षक जी रवि, सुरेश कुमार जायसवाल के पुलगांव में स्थित कल्याणम महिला स्व सहायता समूह गोकुल नगर मे छोडऩे गए थे।
44 नग बछड़ा छोडऩे के बाद जब वापस पेट्रोलिंग के साथ वाहन कंटेनर अशोक लिलेंड क्रमांक केए 51 बी 8920 को दुर्ग कोतवाली लाया जा रहा था तभी निर्माणाधीन कपडा मार्केट के सामने पुलगांव मे गौ सेवा के लोगो द्वारा छोटे लाल चौधरी मछली मार्केट छावनी, रोहित कुमार यादव मिलन चौक छावनी, प्रकाश यादव जोन-1 खुर्सीपार भिलाई, सूरज भान एवं अन्य द्वारा कंटेनर वाहन को ला रहे प्राईवेट वाहन के ड्राईवर को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर रास्ता रोक गाड़ी में तोड़ फोड़ एवं पत्थर से कांच को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। डीजल टैंक में शक्कर डालकर नुकसान पहुँचाया गया है।
सहायक उप निरीक्षक की रिपोर्ट पर छोटे लाल चौधरी, रोहित कुमार यादव, प्रकाश यादव, सूरजभान एवं अन्य के खिलाफ 186, 341, 294, 506, 427, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।