दुर्ग

अश्लील हरकत, 5 वर्ष सश्रम कारावास
18-Jun-2022 3:35 PM
अश्लील हरकत, 5 वर्ष सश्रम कारावास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जून। 
मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एसपीसी संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी शुभम प्रसाद को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 10 के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास 500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी।

अधिवक्ता संतोष कसार ने बताया कि प्रार्थी ने वैशाली नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रिक्शा चला कर जीवन यापन करता है। उसके पत्नी का स्वर्गवास पूर्व में हो चुका है। उसके घर में उसका 8 वर्षीय पुत्र एवं 7 वर्षीय पुत्री रहती है। 9 मार्च 2020 की रात को वह खाना बना रहा था। उसकी मासूम बच्ची कुछ काम से बाहर गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी शुभम प्रसाद 18 वर्ष मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर गली में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब बच्ची चिल्लाने लगी, इसी दौरान वहां से एक महिला जा रही थी जिसने आवाज सुनकर शोर मचाया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला।
 


अन्य पोस्ट