दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जून। अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अतिक्रमण दस्ता ने गंजपारा में जेसीबी चलाकर बेजा कब्जा तोड़ा। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर शहर से अवैध ठेले एवं दुकान के बाहर समान बिखेरकर रखने वाले व सडक़, नाली के ऊपर कब्जों को हटाया जा रहा है। दुर्ग शहर के मुख्य सडक़ों के किनारे अतिक्रमण पर विगत सप्ताह से कार्रवाई की जा रही है।
आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने थानसिंग यादव व अपनी टीम तोडफ़ोड़ के दस्ता के साथ पहुंचकर न्यायालय परिसर से लेकर गंजपारा चौक होते हुए पुलगांव चौक मुख्य मार्ग जीई रोड तक सडक़ के दोनों तरफ लगभग 100 दुकानदारों पर सडक़ किनारे अतिक्रमण हटवाने कार्रवाई की गई। अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही थी। लोगों को आवागमन में तकलीफ हो रही थी। दुर्घटना की संभावनाएं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। सडक़ किनारे रखे कबाड़ वाहनों को भी हटवाया गया।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि दुकान के बाहर दुबारा सडक़ में सामान रखे पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उसके लिए दुकानदार स्वयं दुकानदार जि मेदार होंगे। इस दौरान निगम के अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि सामान दुकान से बाहर फैलाकर न रखे और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करें। निगम अमला ने सडक़ किनारे कब्जा कर कारोबार करने वालों को हटाया और कड़ी हिदायत दी। अतिक्रमण की कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगा।
--------