दुर्ग

भर्ती में फर्जीवाड़ा का आरोप, भूख हड़ताल
18-Jun-2022 3:31 PM
भर्ती में फर्जीवाड़ा का आरोप, भूख हड़ताल

दुर्ग, 18 जून। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मानंद स्कूल में कर्मचारियों और शिक्षकों की भर्ती में आरोप लगा है कि भर्ती में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों और अपने परिवार के सदस्यों को पदों में नियुक्त किया गया है। इस भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम नगपुरा के पूर्व पंच बलराम कौशिक द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठा गया है।

इस भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू भी धरना स्थल जाकर बलराम का समर्थन किया और सरकार और शिक्षा विभाग पर आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से योग्य युवाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जहां योग्य युवाओं को लेना था, वहां अपने रिश्तेदारों को भर्ती कर  भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शिकायत करने पर जांच के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है। जल्द से जल्द इस विषय में  पारदर्शिता से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो युवा मोर्चा शिक्षा विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
 


अन्य पोस्ट