दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जून। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित स्वैछिक रक्तदाता सम्मान में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने नवदृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राज आढ़तिया को सम्मानित किया
राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा की अध्यक्ष अनुसुईया उइके ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजभवन में प्रदेश के सभी जिलों से आए स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रेडक्रास सोसायटी की सहयोग देने वाली 60. स्वयंसेवी संस्थाओं एवं उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मानित किया यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की वेबसाईट का शुभारंभ एवं त्रैमासिक पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन भी किया गया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह अत्यंत पुण्य का कार्य है। रक्तदान के जरिए एक व्यक्ति दूसरों को नई जिंदगी देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं और इस नेक कार्य में रेडक्रॉस सोसायटी का सहयोग करें।
इस अवसर पर अमृत खलखो( चैयरमेन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी) प्रणव सिंह ( ,चीफ सेक्रेटरी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी)सुदीप श्रीवास्तव (,स्टेट कंसलटेंट इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी) विशेष रूप से उपस्थित रहे व प्रदेश से आये रक्तदानियों को सम्मानित किया।
राज आढ़तिया ने कहा कि राजभवन में सम्मान पाकर मै अभिभूत हूँ, इस सम्मान के लिए हमारी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन, मेरा परिवार व जिले के रक्त दानियों के सहयोग के लिए आभारी हूँ जिन्होंने समय समय पर हमारा उत्साह बढ़ाया व रक्तदान करने व करवाने हेतु प्रेरित किया
कुलवंत भाटिया ने कहा- राज आढ़तिया आज राज भवन में सम्मानित होने पर हमारी संस्था का हर सदस्य गर्व महसूस कर रहा है, इस सम्मान से हमारा उत्साह बढ़ेगा व संस्था का हर सदस्य जनहित के कार्यों हेतु प्रेरित होगा ।
राज के पिता जलाराम मिष्ठान भण्डार के संचालक प्रवीण भाई आढ़तिया ने कहा आज अपने पुत्र की उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व हो रहा है। राज की ही प्रेरणा है कि आज हमारा पूरा परिवार नियमित रक्तदान करता है व परिवार के सदस्यों का मरणोपरांत नेत्रदान भी किये गए हैं
आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल ने कहा राज आढ़तिया इस सम्मान को डिसर्व करते हैं कोई भी जरूररत मंद व्यक्ति जिसे ब्लड की आवयश्कता होती है उसके लिए राज भैय्या 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं व उनकी सहायता हमेशा निस्वार्थ करते हैं।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ,चन्दन मिश्रा,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,संतोष रत्नानी , दीपक बंसल ने राज आढ़तिया के सम्मनित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी