दुर्ग
मोबाइल दुकान से सामानों की चोरी
16-Jun-2022 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 जून। आदित्य नगर स्थित सोनू वीडियो मोबाइल दुकान से अज्ञात चोर ने मोबाइल कपड़ा एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक नीलम कुमार गुप्ता वार्ड नंबर 20 निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी आदित्य नगर कुशाभाऊ ठाकरे भवन के पास सोनू वीडियो एवं मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है. 25 मई की रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था. दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोडक़र मोबाइल, चार्जर, टी शर्ट, पेन ड्राइव, रिलायंस कंपनी का डोंगल, पावर बैंक सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे