दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 जून। 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के दिन छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर एवं लोक स्वास्थ्य एव ं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नीरज बंसोड़ संचालक स्वास्थ्य सेवाएं व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल, व अन्य अतिथियों द्वारा जिसमें भारती विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न महाविद्यालयों को अधिकतम रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु एवं लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित किया गय। महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन विगत पांच वर्षों से किया जा रहा है, इस कार्य की रूप रेखा तैयार करने एवं शिविर के आयोजन की जिम्मेदारी भारती ग्रुप के डॉ. प्रशांत महाजन निषाद, एन. एस. एस. प्रभारी योगेश कुमार देशमुख की रही है।
रक्तदान करने वाले समस्त स्टाफ, शिक्षक, विद्यार्थियों, चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, ज्वाइंट डायरेक्टर जय चंद्राकर, कुलपति डॉ. एस. के पाठक, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, भारती ग्रुप के रजिस्ट्रार घनश्याम साहू, प्राचार्य मानस रंजन होता, प्रो. डी. सी. परसाई, डॉ. एस. के. ताम्रकार, डॉ. ए . के. दुबे, डॉ. आलोक भट्ट ने आयोजक एवं पूरे भारती समूह को बधाई दी।
भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने कहा कि हम आगे भी अधिक से अधिक रक्त दान शिविर का आयोजन एवं बच्चों को प्रोत्साहन का कार्य करते रहेंगे, जिससे किसी भी जरूरतमंंद को रक्त की कमी न हो।