दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जून। दुर्ग छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में 29 जून को एक दिवसीय हड़ताल धरना प्रदर्शन की तैयारी के लिए जिला पंचायत सभागृह में बैठक रखी गयी। जिसमें मंहगाई भत्ता को लेकर देय तिथि से मंहगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता के मुद्दे पर विजय झा ने कहा कर्मचारी जितने जोरदार तरीके से आंदोलन करेंगे, उसके अनुसार सफलता मिलेगा।
मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षक हड़ताल में शामिल होगे। राजेश चटर्जी ने आह्वान किया कि दुर्ग जिला में हड़ताल सबसे जबरदस्त एवं जोरदार होना चाहिए। विजय लहरे ने सभी कर्मचारी साथियों से आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। आनंद मूर्ति झा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी अधिकारी घर में न बैठे पंडाल को अपना घर बनाएं। अजय तिवारी ने कहा अब हड़ताल दे-दनादन होगा।
बैठक मुख्य रूप से कुबेर सिंह, अनुरूप साहू, कुबेर देशमुख, देवेन्द्र बंछोर, डॉ. बी.के दास, मोती राम खिलाड़े, राजेन्द्र राजपूत, संध्या सिंह, पंकज राठौर, नरसिंह पटेल, तारेन्द्र देषमुख, श्रवण ठाकुर, आर. एस. उपाध्याय, देवेन्द्र पटेल, अरूण सिंह, षंकर वराठे, डी.के. द्विवेदी, एश्वर्य देवांगन, मनीश तिवारी, आदि विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि उपस्थित थे।