दुर्ग

कौशल विकास प्रशिक्षण
15-Jun-2022 3:41 PM
कौशल विकास प्रशिक्षण

दुर्ग, 15 जून। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दुर्ग जिले 7 ग्राम पंचायत बेलौदी, खपरी, मटंग, अचानकपुर, गोंडपेन्ड्री, सेमरिया(ली) एवं जोगीगुफा, के प्रतिभागियों ने इलेक्ट्रिशियन/प्लम्बर /हेल्पर ट्रेड में दुर्ग के पीएचई कार्यालय में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को ष्जल मितानष् बनाकर उनके ग्राम में भेजा गया, भविष्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अपने ग्राम/पाँचयत की बागडोर सम्हालकर ष्हर घर मे नल से जलष् को सफल बनायेंगे ।

प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग के पश्चात प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लो.स्वा.या. विभाग के सहायक अभियंता एवं उप अभियंताओं द्वारा भी योजना के विभिन्न घटको की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में अपने ग्राम/पंचायत में जल जीवन मिशन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हुए।
 जिला जल एवं स्वच्छता मिशन दुर्ग द्वारा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


अन्य पोस्ट