दुर्ग

नवदृष्टि फाउंडेशन सम्मानित
15-Jun-2022 3:26 PM
नवदृष्टि फाउंडेशन सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जून।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रक्तदाता स मान समारोह में आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों हरमन दुलाई, रितेश जैन, किरपा सिंह, मोहित अग्रवाल, कुणाल आढ़तिया  को सम्मानित  किया गया। आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में किया गया, जहां पूरे प्रदेश में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दुर्ग में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला चिलकित्सालय सीएमएचओ ने नवदृष्टि फाउंडेशन के दीपक बंसल व सत्येंद्र राजपूत को सम्मानित किया।

संचालक स्वास्थ्य सेवायें सह परियोजना संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति नीरज बंसोड़ आईएएसएसंचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णुदत्त, अधिष्ठाता मेडिकल कालेज रायपुर डॉ तृप्ति नागरिया, अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ एस के बिंझवार, डॉ मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर, विजय, श्याम ठाकुर सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा नवदृष्टि फाउंडेशन के हरमन दुलाई, रितेश जैन, किरपा सिंह, मोहित अग्रवाल, कुणाल आढ़तिया को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया।
 


अन्य पोस्ट