दुर्ग

डेढ़ लाख हर्जाना देने का आदेश
15-Jun-2022 3:15 PM
डेढ़ लाख हर्जाना देने का आदेश

दुर्ग, 15 जून।  मकान का निर्माण करने के लिए 90000 रुपए नगद प्राप्त किया परंतु तय समय सीमा में रकम वापस नहीं की। रकम के एवज में दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। न्यायालय ने परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डीएस बघेल की कोर्ट ने फैसला दिया कि आरोपी बहादुर सिंह परिवादी तिरुवेंकटम को डेढ़ लाख रुपए जुर्माने की राशि 30 दिन के भीतर अदा करें। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को 6 माह के साधारण कारावास की सजा दी जाएगी। परिवादी की ओर से अधिवक्ता आर बी गुप्ता ने पैरवी की थी।

अधिवक्ता रामबाबू गुप्ता ने बताया कि प्रार्थी एवी तिरु वेंकटम निवासी इस्पात नगर रिसाली भिलाई तथा आरोपी बहादुर सिंह सुधाकर निवासी सेक्टर 5 भिलाई दोनों ही भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मी है और आपस में अच्छे परिचित है। नवंबर 2012 में मकान निर्माण के लिए पैसों की आवश्यकता बता कर बहादुर सिंह ने तिरुवेंकटम से 90000 रुपए नगद प्राप्त किया था। राशि को 6 माह में वापस करने का वादा भी किया था। इसके एवज में परिवादी को पंजाब एंड सिंध बैंक का चेक भी दिया था। जब परिवादी ने बैंक में चेक पेश किया तो दिनांक 20 नवंबर 2013 को बैंक द्वारा अपर्याप्त राशि की टीम के साथ अनादरित कर वापस कर दिया गया। जब परिवादी ने इसकी जानकारी आरोपी को दी तब भी आरोपी ने उसे रकम वापस नहीं किया।
 


अन्य पोस्ट