दुर्ग
महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
15-Jun-2022 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 15 जून। पंचशील सेक्टर बोरसी निवासी एक महिला ने मंगलवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास सुसाइडल नोट भी मिला है, जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करना लिखा हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ। निखिल चंद्राकर निवासी पंचशील सेक्टर ए सडक़ 4 बोरसी की विद्युत विभाग रायपुर में कार्यरत पत्नी शिल्पा चंद्राकर (31 वर्ष) ने मंगलवार की सुबह घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सुबह 8।30 से 10।30 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पति पत्नी के बीच कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था। आज सुबह जब उसका पति ड्यूटी पर चला गया। तभी शिल्पा ने फांसी लगा ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे