दुर्ग
दुर्ग, 14 जून। जिला साहू संघ दुर्ग का त्रैवार्षिक आम चुनाव रविवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर नंदलाल साहू को चुन लिया गया। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों में पुरुष उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू और महिला उपाध्यक्ष के पद पर दिव्या कलिहारी का चयन किया गया।
दुर्ग जिले के चारों तहसील के पदाधिकारियों में आम सहमति बनाते हुए नए पदाधिकारियों को चुना। चुनाव साहू सदन केलाबाड़ी में हुआ। इससे पहले नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरु हुई। नामांकन के बाद समाज के वरिष्ठों की समन्वय समिति ने आम सहमति से अध्यक्ष और दोनों उपाध्यक्ष का चयन किया। जिसे सभी ने स्वीकार किया। वहीं नामांकन दाखिल करने वाले शेष प्रत्याशियों ने समन्वय समिति के निर्णय को स्वीकार कर नाम वापस लिए। इस तरह सभी पदों के लिए आम सहमति बन गई। चुनाव में समन्वय सॉमिति के प्रमुख गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दुर्ग जिला में यह सामाजिक एकता की मिसाल कायम हुई है।
उन्होंने कहा कि हम सभी अब समाज के विकास को देखना, सुनना चाहते हैं लेकिन नई पीढ़ूी को अब आगे आकर अपनी जिम्मेदारी संभालनी है। तो विकास तेजी से होगा। समन्वय समिति के दीपक ताराचंद साहूने कहा कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला का महत्वपूर्ण स्थान रहता है। दुर्ग जिला जैसे शिक्षित, समृद्ध जागरुक साहू समाज ने चुनाव में आम सहमति बना कर पूरे छत्तीसगढ़ में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। समन्वय समिति के सदस्य पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, रमशीलासाहू, दयाराम साहू, राजेंद्र साहू, खिलावन साहू, रमेश साहू, लखन लाल साहू ने भी संबोधित किया।
चुनाव अधिकारी भुनेश्वर साहू, दयाराम साहू, सीबी साहू, हिरेंद्र साहू, सोहन साहू और जिला साहू संघ दुर्ग से चुनाव अधिकारी देवेंद्र साहू, जेपी साहू, शशिकांत साहू उपस्थित थे।
चुनाव के अधिाकरियों ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। स्वात भाषण अध्यक्ष राजेश साहू ने दिया। मंच संचालन प्रदेश के महामंत्री लखन लाल साहू ने किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्षों में पोषण साहू, पुसऊ राम साहू, दिनेश साहू, श्याम लाल साहू, यतीश साहू, रागनी साहू, भीखम साहू, संजू साहू, सरिता साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।