दुर्ग

चंदैनी गोंदा के संगीतकार खुमान साव की पुण्यतिथि मनाई
13-Jun-2022 4:02 PM
चंदैनी गोंदा के संगीतकार खुमान साव की पुण्यतिथि मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जून।
लोक कला मंच चंदैनी गोंदा के संगीतकार खुमान लाल साव की पुण्यतिथि दुर्ग जिले के कुटेला भाटा में मनाई गई। कार्यक्रम में विशेष रुप से चंदैनी गोंदा के वरिष्ठ कलाकार दुर्ग से मदन शर्मा, भिलाई से लोक गायिका रजनी रजक, संगीत प्रेमी रायपुर से मधुकर कदम, दुर्ग से पत्रकार विजयलक्ष्मी ठाकुर, इस संस्था के संरक्षक डॉक्टर दीनदयाल साहू और साहित्यकार जोगीराम वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में  चंदैनी गोंदा के संचालक राजू शर्मा ने संस्था की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद अतिथियों ने संगीत जगत में एक नया आयाम प्रदान करने वाले लोग कलाकारों में स्वर्गीय रामचंद्र देशमुख जो चंदैनी गोंदा की नींव रखी थी, उसे तथा इस संस्था में संगीत के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले खुमान लाल साव जी के लोक कला में उनके किए गए योगदान को रेखांकित किए। साथ ही आज के कलाकारों को जीवन में अपने समर्पित करने वाले इन पुरोधाओं के कला के प्रति दिए योगदान को जीवन में उतारने संकल्प लेने की बात कही।

चंदैनी गोंदा के कलाकारों को अनुशासित रहकर अपने पुरखों की परंपरा को बढ़ाने के लिए जोर दिया गया। साथ ही कलाकारों ने भी  अपनी वचनबद्धता को कायम रखते हुए संस्था के हितों को ध्यान में रखकर काम करने की बात कही। सभी अतिथियों ने अगले वर्ष भव्य कार्यक्रम कर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं को पूरा कराने पर जोर देने की बात कही, जिससे हमारे संगीत जगत से जुड़े पुरोधाओं को स्मरण कर सके।
कार्यक्रम में कलाकारों ने सांगीतिक प्रस्तुति भी दिए।  आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ कलाकार गोपी पटेल ने किया।
 


अन्य पोस्ट