दुर्ग

विभिन्न किस्म के धान बीज के लिए किसान काट रहे समितियों के चक्कर
12-Jun-2022 3:41 PM
विभिन्न किस्म के धान बीज के लिए किसान काट रहे समितियों के चक्कर

दुर्ग, 12 जून।  जिले के विभिन्न सहकारी समितियों में मांग के अनुरूप सभी किस्मों के धान बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता नहीं है विभिन्न किस्म के धान बीज के लिए किसानों को सोसायटी ओं का चक्कर काटना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों द्वारा जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है।

सेवा सहकारी समिति पहंडोर में महामाया किस्म के धान बीज के लिए आए एक किसान ने बताया कि समिति में सभी किस्म की धान बीज पर्याप्त मात्रा ने उपलब्ध नहीं है उन्हें माहामाया किस्म की धान बीज चाहिए मगर समिति में यह बीज उपलब्ध नहीं है वही  से उपलब्ध नहीं है समिति उतई में महामाया एवं सरना किस्म की धान बीज कुछ दिनों पूर्व से उपलब्ध नहीं है। इन किस्मों की धान बीच जो समितियों में आई थी वह बिक चुकी है समिति द्वारा इस संबंध में डिमांड भी भेजा जा चुका है मगर अब तक यह बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के महासचिव देवेंद्र भूषण प्रश्नों का कहना है कि जिले में बीज की उपलब्धता तो है मगर इसकी सप्लाई सही ढंग से नहीं होने के कारण समितियों में सभी प्रकार की धान बीज उपलब्ध नहीं है। नगपुरा सहकारी समिति में पिछले दिनों 1010 किस्म की धान बीज के लिए गए एक किसान को वापस लौटना पड़ा ऐसी ही थी कई जगहों पर है।

आंकड़ों के अनुसार मांग से अधिक बीज उपलब्ध
वही छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की रूआबांधा प्रक्रिया केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में मांग से अधिक धान बीज उपलब्ध है। केंद्र के अधिकारी के अनुसार  जिले में धान अरहर मुंग उड़द सोयाबीन आदि विभिन्न फसलों की उप संचालक कृषि की ओर से कुल 27866 क्विंटल बीज की मांग है।

जिसके विरुद्ध  28871 क्विटल बीज उपलब्ध है इनमें से 24688 क्विंटल बीज का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है, वहीं 127 क्विंटल कृषि विभाग में भंडारण किया गया है।
प्रक्रिया केंद्र से नगद 1136 क्विंटल बीज का विक्रय किया जा चुका है अभी भी रूआबांधा प्रक्रिया केंद्र में 2918 क्विंटल विभिन्न किस्म के बीज उपलब्ध है, उनकी माने तो जिले में उप संचालक कृषि के द्वारा धान बीज की कुल 23665 क्विंटल की मांग है, जिसके विरुद्ध 28267 क्विंटल धान बीज उपलब्ध है, इनमें से 24349 क्विंटल बीज का भंडारा सहकारी समितियों में किया जा चुका है, वहीं 1100 क्विंटल धान बीज का प्रक्रिया केंद्र से नगद वितरण किया जा चुका है। प्रक्रिया केंद्र में विभिन्न किस्मों की धान बीज अभी भी 2783 क्विंटल उपलब्ध है।
 


अन्य पोस्ट