दुर्ग

शहर की स्वच्छता जांचने केंद्रीय टीमों की दस्तक
12-Jun-2022 3:15 PM
शहर की स्वच्छता जांचने केंद्रीय टीमों की दस्तक

15 दिन बाइ अब दूसरी टीम निगम क्षेत्र के वार्डों में जाकर जांचेगी स्वच्छता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जून।
शहर की स्वच्छता जांचने के लिए केंद्रीय टीम लगातार दस्तक हो रही है। 15 दिन पहले एक टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डो में साफ सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद अब एक टीम ही दुर्ग पहुंचने वाली है। अलग अलग स्तरों पर स्वच्छता जांच कर रैकिंग निर्धारित की जाती है। वैसे भी स्वच्छता रैकिंग के लिए नगर निगम दुर्ग द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है7 इस बार बेहतर स्वच्छता रैकिंग की अंदेशा जताई गई है। उसी के अनुरूप ही निगम के सफाई कामगरों की टीम लगी हुई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत दुर्ग निगम की टीम शहर साफ सफाई के लिए मुस्तैद है। रात्रिकालीन सफाई भी जारी हैै। बारिश को देखते हुए नालों की सफाई की जा रही है। इसे जांचने बारी बारी से अलग अलग स्तर की टीम दुर्ग पहुंचती है। सबसे बपहले थर्ड पार्टी द्वारा शहर की स्वच्छता जांची गई। उसके बाद सर्वे टीम द्वारा सफाई व्यवस्था का जाजया लिया। सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई देखी गई।

तालाबों की स्थिति जांची गई। सडक़ व नाली की सफाई पर फोकस किया। इसके अलग अलग वार्डो में लोगों से सफाई का फीडबैक लिया। यह पूरा कार्यगोपनीय तरीके से किया गया।
मामले में निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि शहर की स्वच्छता जांचने पहले केंद्रीय टीम पहुंची हुई थी। उसके द्वारा वार्डो में अलग अलग मानकों पर गोपनीय ढंग से स्वच्छता जांच। इसके बाद और टीम आने वाली है।
 


अन्य पोस्ट