दुर्ग

रेल्वे कर्मी के सूने मकान में चोरी
11-Jun-2022 3:49 PM
रेल्वे कर्मी के सूने मकान में चोरी

ओडिशा से लौटने का पुलिस को इंतजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जून।
सेक्टर-7 स्थित रेल्वे कर्मचारी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। मकान से क्या क्या चोरी हुआ है इसकी जानकारी पीडि़त परिवार के ओडिशा से लौटने के बाद होगी। भिलाई नगर पुलिस ने सूचना पर फिलहाल धारा 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल्वे कर्मचारी कृष्ण चन्द्र ओझा रेलवे कालोनी क्वाटर नं. 10/3 सेक्टर-7 में रहते हैं तथा अपने परिवार के साथ 4 जून से पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने ओडिशा गए हुए हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। आज सुबह उनके सहकर्मी अमित पाण्डेय (36 वर्ष) जो कि क्वाटर नं. 14/1 रेलवे कालोनी में ही रहते हैं को सुबह 6 बजे कृष्णचंद ओझा ने बताया कि उनके घर में चोरी होने की सुचना पड़ोसियों ने दी है। वो जाकर देख ले।

अमित ने पहुँच कर देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का कुंडी और कमरे का ताला टूटा हुआ तथा भीतर सारा सामान बिखरा हुआ है। कोई अज्ञात चोर ओझा के घर का ताला तोडक़र चोरी किया है। क्या क्या सामान की चोरी हुयी है, उसके संबंध ओझा परिवार के लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट