दुर्ग

समर्थन मूल्य में 100 रुपये बढऩे से आय बढ़ाने में मददगार साबित होगी-हर्षा
11-Jun-2022 3:26 PM
समर्थन मूल्य में 100 रुपये बढऩे से आय बढ़ाने में मददगार साबित होगी-हर्षा

उतई, 10 जून। भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग  हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने  विज्ञप्ति जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है कि आपने फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 100 रुपये बढ़ाकर समान्य धान का मूल्य 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। आपका यह कदम, धान के रकबे में वृद्धि करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगा और उनकी आय बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक ट्वीट कि धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है, प्रोत्साहन राशि मिलाकर इस साल छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रुपए मिलेगा, वहीं अगले साल तक संभावना है कि किसानों को 2800 रुपए मिलने लगे।
समर्थन मूल्य केंद्र सरकार का और राजीव गांधी अन्याय योजना के तहत 2640 रु देने की बात मुख्यमंत्री करे।
 


अन्य पोस्ट