दुर्ग

समरालू पूजा व शोभायात्रा 9 को, पूर्व विस अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
07-Jun-2022 3:56 PM
समरालू पूजा व शोभायात्रा 9 को, पूर्व विस अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 जून। 
श्रीश्रीश्री मां मकिनम्मा देवी शीतला मंदिर सडक़-22, जोन-1 गौतम नगर खुर्सीपार में समरालू पूजा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

शीतला मंदिर समिति व वार्ड-42 के भाजपा पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि, श्रीश्रीश्री मां मंकिनम्मा देवी के आशीर्वाद से यह आयोजन होने जा रहा है। आगामी 9 जून को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यह आयोजन मनाया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक आयोजन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से महाभोग कराया जाएगा। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि 8 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। माताजी का विशेष अभिषेक कराया जाएगा। वहीं आंध्रप्रदेश की विशेष झांकी 9 जून को देखने को मिलेगी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश की कई संस्कृति व मान्यताओं को लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब से देखेंगे। आयोजन की तैयारी जोरो से चल रही है। भिलाई के सभी समाज के लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। मैं सभी को इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपील करता हूं।
 


अन्य पोस्ट