दुर्ग
मृतक के परिवार को नौकरी दिलाने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 जून। निगम की सफाई गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार, मोहल्लेवासियों व जनप्रतिनिधियों ने नौकरी दिलाने, दोषियों पर कार्रवाई करन सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
5 जून को सुबह केम्प 1 गुरुद्वारा के पास वार्ड 21 के निवासी राजाराम चौधरी की अवंती बाई चौक कोहका में नगरपालिका निगम की वाहन सफाई गाड़ी क्रमांक सी जी 07- 0745 के चालक वीरेंद्र कोशिक की लापरवाही के कारण अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर ही राजाराम चौधरी की मौत हो गई।
परिवारजनो को इसकी सूचना रात को मिली। सुबह मृतक के परिजनों के साथ पूर्व पार्षद मनोज यादव, पार्षद भोला साहू, पार्षद पियूष मिश्रा, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह कूका, साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू घनश्याम राम साहू, नासिर , लक्ष्मी़, धर्मेंद्र दिवाकर, लक्ष्मी साहू , अंजय पांडेय , सांसद प्रमोद सिंह, लकी सिंह, नंदे शास्त्री सहित सैकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासियों के साथ नगर पालिका निगम आयुक्त महापौर तहसीलदार से चर्चा की गई, जिसमें अनुदान राशि पच्चीस हजार रुपए दिए जाने की बात कही गई एवं नगर पालिका निगम की वाहन डंपर से दुर्घटना में मृत परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात रखी जाएगी, सामान्य सभा में उठाकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा कहा गया।
मृतक परिवार की ओर से आए सभी वरिष्ठ लोगों ने नगर पालिका निगम के आयुक्त महापौर तहसीलदार को ज्ञापन देकर कहा कि बिना इंशोरेंस के गाड़ी शो रुम से बाहर नहीं निकल सकती, लेकिन नगर पालिका निगम भिलाई की बिना इंशोरेंस बिना फिटनेस की सरकारी गाडिय़ां चल रही हैं।
इस सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई जाए एवं सभी वाहनों के दस्तावेज की जांच किया जाएं एवं दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।