दुर्ग
आज से आठ दिन के लिए पॉवर हाउस ओवरब्रिज से आवागमन प्रतिबंधित
04-Jun-2022 1:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 जून। पॉवर हाउस स्थित ओवरब्रिज से आज से लेकर 11 जून तक आठ दिन आवागमन बंद रहेगा। ओवरब्रिज के डामरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के चलते यह निर्णय लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 4 जून से अगले शनिवार 11 जून तक ब्रिज वाहनों के आवागमन हेतु प्रतिबंधित किया जा रहा है। इस दौरान पॉवर हाउस ओवर ब्रिज में डामरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह के लिए आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा।
आम जनता से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए वो नंदिनी रोड से सेक्टर की ओर जाने के लिए और इसी प्रकार सेक्टर से नंदिनी रोड आने के लिए पावर हाउस अण्डर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे