दुर्ग

समर कैंप में बच्चों की निखर रही खेल प्रतिभाएं
03-Jun-2022 3:55 PM
समर कैंप में बच्चों की निखर रही खेल प्रतिभाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 जून।
खेल के प्रति स्कूली बच्चो को जागरूक करने के साथ विभिन्न खेल में पारंगत करने का काम मारुति स्पोर्ट के संचालक वेद प्रकाश विश्वकर्मा बखूबी कर रहे है। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक खेल मैदान में अपना समय  युवा एवं बच्चो को दे रहे है पाटन नगर पंचायत में पहली बार समर कैंप का  आयोजन किया गया है।

7 किलो मीटर दूर से आकर पाटन में  फिटनेश के साथ साथ फुटबाल बालीबाल लम्बी कूद गोला फेक जैसे खेल में पारंगत कर रहे है अभी समर कैंप में उत्कर्ष आडिल लक्ष्य शर्मा कर्तव्य देवांगन राजदीप इशांत आडिल लक्ष्य साहू चन्द्रहास यादव हिमांचल निषाद गोपेसवर ठाकुर आदित्य निषाद खोमेस्वर ठाकुर सागर यादव दिनेश निषाद अनीश भाले नीरू यादव दामिनी पाल आँचल वर्मा सुरेखा यादव मन पांडेय चंचल शर्मा भाग ले रहे  है। जन कल्याण समिति पाटन के सदस्यों ने आज समर कैंप पहुंच कर बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी समर कैंप के बाद भी रोज खेल को नियमित रखे इससे आप सभी का फिटनेश  ठीक रहेगा। खेल में पारंगत होने से राष्ट्रीय अंतर्राट्रीय इस्तर पे नाम रोशन कर भविष्य बना सकते है। बच्चों को मोबाइल का उपयोग कम करने कहा समर कैंप के कोच वेदप्रकाश विश्वकर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपने पाटन नगर में पहली बार फिटनेश व  खेल को ध्यान में रखते हुए समर कैंप का आयोजन कर  स्कूली बच्चों के खाली समय का सदुयोग किया।

समर कैंप में बच्चो के  डाइट के लिए केला बिस्किट का इंतजाम जनकल्याण समिति द्वारा किया गया था समर कैंप के समापन पे कोच ने विभिन्न खेल में प्रतियोगिता कराया विजयी बच्चो के अलावा  अन्य बच्चो को भी  गिफ्ट में जर्सी कंपाक्स बॉक्स वितरण किया बच्चो में समर कैंप को लेकर खासा उत्साह दिखा समापन के अवसर पे जनकल्याण समिति के सभी पदाधिकारी चन्द्रशेखर देवांगन युगल किशोर आडिल चुम्मन लाल सिन्हा राज देवांगन राकेश आडिल हेमन्त बघेल अशोक साहू जितेश वर्मा नीलमणि वर्मा शंकर नाग भूषण वर्मा देव् साहू मनोज साहू राजेश साहू जाजस्वर देशलहरे उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट