दुर्ग

बीएसपी में हादसा, दो ठेका मजदूर झुलसे, एक गंभीर
01-Jun-2022 4:09 PM
बीएसपी में हादसा, दो ठेका मजदूर झुलसे, एक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 जून।
आज भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस- 7 में काम करते हुए दो ठेका मजदूरबुरी तरह से झुलस गए हैं। एक ठेका मजदूर को गंभीर अवस्था में सेक्टर 9 अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र सूत्रों के मुताबिक ब्रेकडाउन के कारण ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 7 में मरम्मत का कार्य चल रहा है। काम करते हुए ठेका कंपनी प्रगति इंजीनियरिंग के दो ठेका मजदूर आग से झुलस गए, जिनमें से एक ठेका मजदूर परमेश्वर सीखा (25 वर्ष) शिवाजीनगर खुर्सीपार को गंभीर अवस्था में सेक्टर 9 चिकित्सालय ले जाया गया। वह 90 फीसदी झुलस गया है।


अन्य पोस्ट