दुर्ग

बघेरा क्षेत्र में मध्य रात्रि विद्युत कटौती
30-May-2022 6:11 PM
बघेरा क्षेत्र में मध्य  रात्रि विद्युत कटौती

दुर्ग, 30 मई। छग राज्य विद्युत मंडल के वार्ड 56 बघेरा सब स्टेशन द्वारा विगत 15 दिनों से अघोषित तौर पर मध्य रात्रि विद्युत कटौती की जा रही है। जिसका कड़ा विरोध करते हुए पूर्व पार्षद विनोद ताम्रकार ने कहा कि विद्युत मंडल द्वारा बघेरा, सांई नगर, इंदिरा नगर, नयापारा के दक्षिण क्षेत्र में रात्रि 12 बजे के आसपास व प्रात 7 बजे के करीब बिजली बंद कर दी जाती है। यहां तक वार्डवासियों को दिन में भी एक फेस से काम चलाना पड़ता है। 

श्री ताम्रकार ने कहा कि इतने दिनों से विद्युत प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तो संबंधित अधिकारी द्वारा संज्ञान लेकर त्वरित सुधार करना चाहिए। उन्होंने मुख्य अभियंता को पत्र प्रेषित कर ठोस उपाय की मांग की है, अन्यथा मंडल कार्यालय का घेराव करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 
 


अन्य पोस्ट