दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 मई। लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग द्वारा सुरता पारकर का आयोजन शनिवार को संध्या 4 बजे निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में हुआ।
इस कार्यक्रम में अतिथि व पहुना के रूप में दुर्ग विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम अध्यक्ष अरुण वोरा, शिक्षाविद व साहित्यकार डॉ. महेश चंद्र शर्मा, संपादक कला परंपरा डॉ. डीपी देशमुख, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा, संरक्षक छत्तीसगढ़ मरार समाज ब्रह्म देव पटेल, कोषाध्यक्ष निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम भिलाई खिलावन प्रसाद साहू, वरिष्ठ साहित्यकार दुर्ग बलदाऊ राम साहू तथा प्रांतीय अध्यक्ष लोक कला, एवं साहित्य संस्था सिरजन डॉ. दीनदयाल साहू उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी व साहित्य के लिए समर्पित रहे राम प्यारा पारकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के अलावा उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों को समस्त अतिथियों ने रेखांकित करते हुए कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया तथा वह एक साहित्यकार व शिक्षाविद भी रहे। सभी अतिथियों ने उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही।
अरुण वोरा ने ग्राम बेलौदी स्कूल का नाम रामप्यारा पारकर करने के लिए अनुशंसा करने की बात कही। पारकर जी महिलाओं के उत्थान के लिए भी लगातार काम करते रहे। उन्हीं की स्मृति को बनाए रखने के लिए इस वर्ष राम प्यारा पारकर स्मृति सम्मान शिक्षाविद व साहित्यकार डॉ. दुलारी चंद्राकर को दिया गया।
राम प्यारा पारकर के छोटे भाई पूर्व दुर्ग जिला निषाद समाज अध्यक्ष बद्री प्रसाद पारकर ने कहा कि भैया 4 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, छत्तीसगढ़ी के ज्ञाता थे। उन्होंने जीवन भर समाज को मजबूत करने के लिए काम किया। निषाद समाज महिला रायपुर महानगर कार्यकारिणी प्रमुख मीना निषाद ने भी राम प्यारा पारकर के समाज में दिये योगदानों को याद किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में डॉ. राघवेंद्र राज की कृति काव्य संग्रह मया के छानी तथा साहित्यकार एम एल मौर्य की मासिक पत्रिका द मौर्य टाइम्स का भी विमोचन किया गया। इसमें विशेष वक्ता के रूप में साहित्यकार शुचि भवि, साहित्यकार निर्मला सिन्हा, वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम साहू श्याम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिवार जनों में ब्रीज कुमारी पारकर, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व बेलौदी सरपंच मुकुंद प्रसाद पारकर, प्रदीप पारकर, दिनेश निषाद, खिलेश्वरी निषाद, मनीषा निषाद, जयंत निषाद, मयंक पारकर, कुणाल पारकर, विभिन्न जिलों से आए सिरजन संस्था के सदस्य गौकरण मानिकपुरी, लालजी सिन्हा, गंगा बाई मानिकपुरी, डॉ. ईश्वर तारक, बद्री प्रसाद कैवर्त, समेत साहित्यकार चेतन भारती, भुनेश्वरी उईके, गिरीश व दिलेश्वरी साहू के साथ संस्था के संरक्षक डॉ. नीलकंठ देवांगन व निर्मल ज्ञान मंदिर के ट्रस्टी व सदस्यों के अलावा साहित्य प्रेमी तथा बुद्धिजीवी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव सीमा साहू व आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष लालजी साहू ने किया।


