दुर्ग

हॉस्टल में की युवती ने की खुदकुशी
28-May-2022 2:39 PM
हॉस्टल में की युवती ने की खुदकुशी

  नारायाणपुर से दुर्ग आकर फार्मेसी की कर रही थी पढ़ाई  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 मई
। दुर्ग स्थित भारती फार्मेसी कॉलेज में पढऩे वाली 21 वर्षीय छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में जाकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले की यामिनी सिंह ठाकुर दुर्ग स्थित भारती कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को गर्ल्स हॉस्टल स्थित उसके कमरे में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जैसे ही मामले की जानकारी पुलगांव पुलिस को हुई, वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव की पहचान कराई।

शिनाख्त हो जाने के बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी गई है। पुलिस के अनुसार यामिनी गल्र्स हॉस्टल में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी। शुक्रवार देर रात वह पढ़ाई करने के बहाने दूसरे कमरे में चली गई थी। थोड़ी देर बाद जब उसकी सहेली उस कमरे में गई तो चींखते हुए बाहर भागी। इसके बाद वह भागती हुई वार्डन के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। वार्डन घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप शौरी ने बताया कि छात्रा ने फांसी क्यों लगाई, यह जानने के लिए सभी से पूछताछ की जा रही है फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

 


अन्य पोस्ट