दुर्ग

भाजयुमो नेता ने पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने के लिए जताया मोदी का आभार
26-May-2022 5:03 PM
भाजयुमो नेता ने पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने के लिए जताया मोदी का आभार

उतई,  26 मई।  भाजयुमो अध्यक्ष उतई मंडल प्रवीण यदु ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में कमी करके देश की जनता के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मैं और पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। देश की जनता के लिए केंद्र सरकार के द्वारा जो निर्णय लिया गया है वह देश की जनता के लिए वरदान है। एक तरफ देश की जनता बढ़ती मंहगाई से परेशान है। जिसमे मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल रसोई गैस व अन्य उत्पादकों में उत्पादन शुल्क काम किया गया है। जिससे देश की जनता में खुशहाली दिखाई दे रही है। और मैं राज्य सरकार को देश की जनता की भलाई के लिए वेट कम करने के लिए आग्रह करता हु।
 


अन्य पोस्ट