दुर्ग
संभागायुक्त ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
26-May-2022 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 मई। संभागायुक्त महादेव कावरे ने अपने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर उन्होंने झीरम घाटी सहित अन्य नक्सल घटनाओं में शहीद हुए सेनानियों के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने व राज्य को पुन: शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की शपथ ली। इस अवसर पर उपसंभागायुक्त श्रीमती मोनिका कोड़ो सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे