दुर्ग
माईलस्टोन अकादमी की आरना स्पेल क्वेस्ट इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में द्वितीय
24-May-2022 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मई। माईलस्टोन अकादमी, दुर्ग की आरना अग्रवाल स्पेल क्वेस्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता अलग-अलग चरणों में के.पी.एस. स्कूल भिलाई तथा डी.पी.एस. स्कूल भिलाई में आयोजित की गई थी।
इससे पूर्व सत्र में भी कुमारी आरना अग्रवाल ने नेशनल लेवल स्पेल क्वेस्ट प्रतियोगिता में 120 अंक में से 118 अंक प्राप्त कर पूरे भारत में तीसरे स्थान पर रही।
11 वर्षीय कक्षा 6वीं की छात्रा कुमारी आरना अग्रवाल हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग के सहायक कुलसचिव, डॉ. सुमीत अग्रवाल की सुपुत्री हैं। आरना ने अबैकस में भी राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। आरना अग्रवाल की लगातार उपलब्धियों पर माईलस्टोन अकादमी दुर्ग की प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे