दुर्ग

जिला एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट गठित, निरीक्षक संतोष मिश्रा होंगे प्रभारी
24-May-2022 3:15 PM
जिला एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट गठित, निरीक्षक संतोष मिश्रा होंगे प्रभारी

भिलाई नगर, 24 मई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट का गठन कर दिया गया है। राज्य शासन के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा यह प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इसके पूर्व शासन के आदेश पर जिले में क्राइम स्क्वाड भंग कर दी गई थी। पुन: गठन के आदेश के पश्चात निरीक्षक संतोष मिश्रा को इस यूनिट का प्रभारी बनाया गया है।

यूनिट में सहायक उप निरीक्षक सुमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर जंगीर, आरक्षक में सुरेश चौबे, निखिल साहू, विजय शुक्ला, जावेद खान, विक्रांत यदु, अभय राय एवं आरती सिंह महिला आरक्षक होंगी। संपत्ति एवं जघन्य अपराध यूनिट में सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर, दो प्रधान आरक्षक एवं 30 आरक्षक को पदस्थ किया गया है।


अन्य पोस्ट