दुर्ग
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
20-May-2022 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 मई। भिलाई नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 22 वर्षीय युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। उससे 33 पौवा शराब जब्त हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोलू उर्फ शोएब अख्तर निवासी रुआबांधा बस्ती द्वारा एक प्लास्टिक बोरे मे कुछ रखा हुआ मिला। चेक करने पर 33 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद की गई। उक्त शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया गया। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे