दुर्ग
सिविल लाईन स्पोर्ट्स क्लब ने छात्रा साइना की उपलब्धि को सराहा
20-May-2022 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 मई। सुराना कॉलेज वार्ड केलाबाड़ी निवासी एवं आदर्श कन्या स्कूल की छात्रा कुमारी साइना नाज ने कक्षा 12वीं में दुर्ग जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर वार्ड एवं स्कूल का गौरव बढ़ाया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब दुर्ग के सदस्यों ने छात्रा का सम्मान किया।
इस दौरान श्री साईं मंदिर समिति के सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल ,पूर्व पार्षद अलताफ अहमद, सांई मंदिर समिति के उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, कल्याण सिंह ठाकुर, मोहम्मद उस्मानी, जितेंद्र तिवारी, पाशी अली, थानेश्वर साहू एवं अन्य सदस्यों ने छात्रा साइना नाज को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे