दुर्ग

स्वामी आत्मानंद विद्यालय जंजगिरी में प्रवेश के लिए लॉटरी
13-May-2022 3:50 PM
स्वामी आत्मानंद विद्यालय जंजगिरी में प्रवेश के लिए लॉटरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 13 मई। 
बुधवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जजगिरी  में लॉटरी द्वारा प्रायमरी विंग एवं मिडिल विंग की कक्षा 2,4,5, एवं 6,7,8. में रिक्त स्थानों के लिये शैक्षणिक सत्र 2022 – 23 के लिए लॉटरी के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अभय जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग थे।

इस अवसर पर ग्राम जंजगिरी के ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष  तामेश्वर साहू , शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  रूपराम साहू उपाध्यक्ष  तीरथराम देवांगन , एल्डरमेन अशोक साहू , वार्ड -19 के पार्षद  लोकेश साहू भी उपस्थित थे 7 इस कार्यक्रम में पूर्व सुचना देकर सभी पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल  ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है चयनित विद्यार्थीयों के पालकों को उन्होंने बधाई दी।
संस्था की प्राचार्य मिनी गोपीनाथन  ने भी सभी को बधाई दी और हमेशा हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति सिंह  ने किया।

स्वाति दुबे, अंजना रॉय, वसुंधरा, डॉ श्रुति मैडम ने लोटरी प्रक्रिया पूर्ण कराई । प्रोजेक्टर के सञ्चालन की बागडोर विशाल चौरे ने संभाली आयोजन में विशेष  योगदान अंजना सिंह व अनामिका श्रीवास्तव  ने दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्यता  महेश कुमार राजपूत  के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में संस्था के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट