दुर्ग

मारपीट, 2 पर जुर्म दर्ज
12-May-2022 4:04 PM
मारपीट, 2 पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मई।
चाची पर गलत निगाह रखने की बात कहकर आरोपियों ने मेडिकल संचालक के साथ मारपीट की। इसमें प्रार्थी के सिर, हाथ में चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर  जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी नगर अनिल इलेक्ट्रॉनिक के पास रहने वाले प्रमोद साहू की धनोरा में गायत्री मेडिकल के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह 9 मई को भी दुकान खोला था और रात 9.30 बजे वह दुकान बंद करके अपने दोस्त से मिलने उतई गया हुआ था।

वहां से वापस आकर अपने मेडिकल दुकान के पास खड़ा हुआ था। रात लगभग 11.30 बजे ग्राम धनोरा निवासी युवराज साहू प्रार्थी प्रमोद के पास आया और कहा कि तुम मेरी चाची के ऊपर गलत नियत रखते हो, कहकर गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने हाथ में रखे डंडे से प्रार्थी की पिटाई कर दी। उसी दौरान उसके चाचा टिकेंद्र साहू भी पहुंचे और हाथ मुक्के से प्रार्थी के साथ मारपीट की।
 


अन्य पोस्ट