दुर्ग

कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ शुरू‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
11-May-2022 4:28 PM
कलश यात्रा के साथ  9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ शुरू‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 मई।   दुर्ग जिला देवांगन समाज के तत्वावधान में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान-यज्ञ का आयोजन माँ परमेश्वरी आश्रम मोहलाई रोड बघेरा दुर्ग में  601 कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस कलश यात्रा को दुर्ग के लोकप्रिय विधायक अरुण वोरा ने विशेष पूजा अर्चना कर रवाना किया।इस कलश यात्रा में समाज के सभी वर्गों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा पूरे बाजे गाजे, रथ और पालकी के साथ सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। समाज के विभिन्न वर्गों के द्वारा रैली का जगह जगह स्वागत किया गया। दुर्ग नगर निगम के भूतपूर्व सभापति श्री दिनेश देवांगन ,पार्षद श्रीमती लीना देवांगन व एल्डरमैन श्री कृष्ण कुमार देवांगन भी रैली में उपस्थित रहे।

 रैली समापन पश्चात दोपहर 1 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छ. ग. शासन, विशेष अतिथि श्री अरुण वोरा विधायक, महापौर श्री धीरज लाल बाकलीवाल, सभापति श्री राजेश यादव , भूतपूर्व महापौर श्री शंकर लाल ताम्रकार व समाज के सभी संरक्षक- सलाहकार गण ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की। समाज के अध्यक्ष श्री पुराणिक राम देवांगन सचिव श्री राकेश देवांगन ने समस्त अतिथियों को गमछा भेट कर स्वागत किया और जिला देवांगन समाज की ओर से मुख्य अतिथि महोदय को अभिनदंन पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भव्य जसगीत झांकी भी प्रस्तुत किया गया।

भोजनावकाश के पश्चात कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पीठ स्वामी गुरुदेव संत श्री निरंजन महाराज जी ने विधिवत श्रीमद्भागवत स्थापना के साथ श्री गौकरण कथा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त गण कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे। कथा प्रतिदिन अपरान्ह 2 बजे से 6 बजे तक होगा।


अन्य पोस्ट